Loading...

ढांक से गिरी 36 वर्षीय विवाहिता महिला, गई जान

Ankita • 16 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड़ के गांव कुफरु में एक विवाहिता ढांक से गिर गई, जिस कारण उसकी जान चली गई है।

मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनु देवी पत्नी हरनाम सिंह निवासी गांव कुफरु के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मनु देवी घर का काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह घर के साथ लगती ढांक से गिर गई। इस घटना में उसे काफी चोटें आई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लडभड़ोल ले जाया जा रहा था, परन्तु रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।