Loading...

ढाई मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, 7 लाख का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर भीषण अग्निकांड पेश आया है जहां ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। ऐसे में लीगन गांव की तेजी देवी पत्नी सैनी कुमार को 7 लाख का नुक्सान हुआ है। मामला जिला कुल्लू की नग्गर खण्ड के गांव लीगन का है।

यहां ढाई मंजिला मकान में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक चिंगारी सुलग गई। मकान में आग भड़कती देख ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

एसएसओ पतलीकूहल राजीव लखनपाल ने बताया कि मकान में आग लगने से लाखों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता था जिसके चलते आगजनी की घटना से किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।