Loading...

ढाई मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू 

कुल्लू स्थित नग्गर के छाकी सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां एक मकान जलकर राख हो गया है। मकान में आग लगने से पीड़ित परिवार को एक लाख 10 हजार का नुक्सान हुआ है। हालांकि इस मकान में कोई नहीं रहता था जिसके चलते जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वही मकान में आग किन कारणों से लगी होगी इसका खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रुमसु के वार्ड पंच सतीश कुमार सहित 11 परिवारों के इस सांझे ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। घर में आग भड़कती देख लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक मकान के दो कमरे जल गए जबकि दो कमरों को बचा लिया गया।