HNN / शिमला
शिमला पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ढाबा मालिक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमसिंह निवासी कांगूरी सेर, बसंतपुर के रूप में हुई है।
दरअसल, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ढाबा मालिक ढाबे की आड़ में नशे की सप्लाई करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब ढाबे में दबिश दी, तो मलिक पुलिस को देखकर घबरा गया। व्यक्ति को घबराता देख पुलिस ने पूरे ढाबे की तलाशी ली और इस दौरान एक डब्बे से 5 ग्राम अफीम और 782 ग्राम भुक्की बरामद की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से लाता था और इसे कहां सप्लाई करता था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group