Loading...

ढाबे में रखे सिलेंडरों में भड़की आग, मालिक झुलसा

PRIYANKA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

औद्योगिक क्षेत्र पलांखवाला में स्कॉट एडिल उद्योग के सामने बने दो खोखे जिसमे एक दुकान मोबाइल की थी जबकि दूसरी ढाबे की है, उसमे अचानक आग लग गई। इस आग की घटना में ढाबा मालिक के सिर के बाल झुलस गए। ढाबा मालिक को स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत ठीक है।

फायरमैन सुखधर सिंह ने बताया कि उन्हें पलांखवाला में स्कॉट एडिल उद्योग के पास 2 खोखों में आग लगने की सूचना मिली। इनमें ढाबा व मोबाइल की दुकान थी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां पहुंची व 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि ढाबे में पड़े सिलेंडरों की वजह से यह आग लगी थी व फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले जल रहे सिलेंडरों को बाहर निकाला व आग बुझाई। उन्होंने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची होती तो, बड़ा हादसा हो सकता था।