Loading...

तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन…..

Ankita • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी और एमए, एमएससी, पीजी डिप्लोमा इन योग में प्रवेश लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।

बता दें अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी उपरोक्त विषयों में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की कुल 210 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

इसके अलावा एमएससी भौतिक विज्ञान की 30, पर्यावरण विज्ञान की 30 और योग की भी 30 सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटों का आवंटन तय आरक्षण रोस्टर के अनुसार होगा। बता दें उपरोक्त विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।