तकनीकी विश्वविद्यालय में इस दिन तक ऑनलाइन भरें परीक्षा फॉर्म….
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने मई और जून माह में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित सेमेस्टर और रिअपीयर के विद्यार्थी 24 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि मई और जून माह में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी, जो जून माह तक चलेंगी।
फाइनल परीक्षा तिथियां 26 अप्रैल को जारी की जाएंगी। परीक्षा फॉर्म और परीक्षा तिथि से संबंधित ब्योरा विस्तारपूर्वक तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी वेबसाइट पर ब्योरा देख सकते हैं।