तकनीकी वीवी हमीरपुर ने जारी किया एचपीसीईटी का परिणाम
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
बता दें हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 के लिए कुल 8715 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। 10 मई को आयोजित बीटेक, बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा में 7200 अभ्यर्थी बैठे थे, जबकि एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए और एमबीए/एमबीए पर्यटन में 663 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज की थी।
स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा 663 अभ्यर्थियों ने दी, जिसमें एमबीए में अक्षित ठाकुर ने 300 में से 231, एमबीए पर्यटन में दिवांशु वर्मा ने 300 में 193, एमसीए में शिवानी रत्न भारद्वाज ने 400 में से 243 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।
वहीं बीटेक में वंशिका सोहल ने 600 में से 484 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा में हर्षित शर्मा ने 600 में से 539 अंक अर्जित किए।