तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने घोषित किया पेट परीक्षा का परिणाम
HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पेट) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 19 मई को प्रदेश भर में स्थापित 32 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव अशोक पाठक ने बताया कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के लिए कुल 4934 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से करीब 4441 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा की आंसर-की 22 मई को जारी की थी।
इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रमाणिक साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 4 दिन का समय दिया था। इस संदर्भ में कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी, जिनका समाधान करने के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।