Loading...

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 23 से 25 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Aug 2025 • 1 Min Read

तकनीकी शिक्षा, आवास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 23 से 25 अगस्त तक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों, व्यापारियों और स्थानीय जनता से संवाद करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

बिलासपुर

23 अगस्त का कार्यक्रम
शनिवार सुबह 8 बजे शिमला से प्रस्थान कर 11 बजे औहर पहुँचेंगे और किसानों की प्राकृतिक खेती पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर 1 बजे औहर से घुमारवीं पहुँचकर विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। शाम 7:30 बजे बिलासपुर में श्री खाटूश्याम वंदना महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि 10 बजे घुमारवीं लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

24 अगस्त का कार्यक्रम
रविवार सुबह 10:30 बजे घुमारवीं से बिलासपुर पहुँचकर किसान भवन में व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बिलासपुर से कोल्का (घंडीर) प्रस्थान कर 3 बजे माता खबड़ी देवी मंदिर सुधार समिति के मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे। शाम 6 बजे घुमारवीं लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

25 अगस्त का कार्यक्रम
सोमवार सुबह 8 बजे घुमारवीं से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे शिमला पहुँचेंगे। दौरे के दौरान वे विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Related Topics: