लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तमन प्रीत भुल्लर ने दसवीं की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन में किया पांचवा स्थान हासिल

Ankita | 9 अगस्त 2024 at 7:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय शहीद भगत सिंह मेमोरियल की छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया। इसके चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2024 में संचालित की गई दसवीं (नियमित) कक्षा की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन/पुननिरीक्षण का परिणाम वीरवार को घोषित किया गया है। जिसमें जिला ऊना की उप तहसील जोल के तहत शहीद भगत सिंह मेमोरियल स्कूल सोहारी की छात्रा तमन प्रीत भुल्लर सुपुत्री अमरीश ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

तानिया चौहान सुपुत्री अर्जुन सिंह और सुहानी धीमान सुपुत्री राकेश धीमान ने हिमाचल बोर्ड दसवीं की परिक्षा के पुनर्मूल्यांकन में दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा ने बताया कि छात्राओं का प्रदेश मे पांचवां व दसवां स्थान पर आने से न केवल माता-पिता अपितु स्कूल और क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रधानाचार्य ने पुनर मूल्यांकन की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ” हिमाचल प्रदेश “का स्वर्णिम भविष्य है। ऐसे ही परिश्रम,लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो, यही कामना करता हूं। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

शर्मा ने कहा कि विद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है साथ ही उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में निर्धारित किए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अगर छात्र दृढ़ता से लक्ष्य हासिल करने का संकल्प ले तो हमेशा कामयाबी कदम चूमती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]