लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से ट्रेन में लगी आग, 10 की मौत, कई घायल

Ankita | 26 अगस्त 2023 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रामेश्वरम जा रही पुनल्लूर मदुरई एक्सप्रेस के एक कोच में कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई जिस वजह से कोच में सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मधुर रेलवे स्टेशन के पास बॉडी लेने पर खड़ी एक पर्यटक ट्रेन में आग लग गई हादसे में कई लोग मारे गए हैं।

दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। ट्रेन में यूपी के कुछ लोग सवार थे। जान गवाने वाले ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश से ही हैं। ट्रेन में आग लगने की घटना करीब 5:15 बजे मिली उसे समय ट्रेन मनुरे यार्ड जंक्शन पर रुकी थी।

रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर प्राइवेट पार्टी कोच में घुस गये थे। ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर एक निजी पार्टी सवार हुई थी। ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3.47 बजे मदुरै पहुंची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बुक किए गए प्राइवेट पार्टी कोच को पार्क किया गया था इसमें सवार कुछ सदस्य चाय/नाश्ता तैयार करने के लिए अनधिकृत रूप से अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करने लगे। इसकी वजह प्राइवेट पार्टी कोच में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए। अन्य किसी कोच को नुकसान नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]