तरौर और मौविसेरी स्कूल में बच्चों को बताया मतदान का महत्व
HNN/ मंडी
जिला मंडी की नाचन विधानसभा में “मा भी पाणा वोट” थीम के तहत स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरौर और मौविसेरी में मतदान का महत्व समझाया गया और मतदान की शपथ दिलाई गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम गोहर ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरौर और मौविसेरी में स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत पेंटिंग, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताएँ करवाई गईं।
तरौर स्कूल के पेंटिंग में मितुल वशिष्ट और भरत प्रकाश, नारा लेखन में अंतरा कश्यप और कशिश क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे। मौविसेरी स्कूल के नारा लेखन में पूजा और बंटी, पेंटिंग में में लक्ष्मी और भिपेंद्र कुमारी, भाषण में जिज्ञासा और करण क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौविसेरी और तरौर के बच्चों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यकर्मों में मतदान करने का संदेश दिया गया।