तलमेहड़ा स्कूल के तनुज शर्मा ने 10वीं कक्षा में हासिल किए 643 अंक
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा के छात्र तनुज शर्मा ने दसवीं में 700 में से 643 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने बताया कि विद्यालय का दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने सभी छात्रों को सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी स्कूल कर्मचारी की मेहनत को सराहा है। दसवीं कक्षा में तलमेहड़ा स्कूल में अमन कुमार ने 642 अंक लेकर दूसरा और मानसी राणा 635 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
तनुज शर्मा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय स्कूल अध्यापकों एवं अपनी दादी राजकुमारी शर्मा को दिया है। बता दें कि उनकी दादी राजकुमारी शर्मा ग्राम पंचायत खरयालता की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। तनुज शर्मा की माता ग्रहणी है जबकि पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। स्कूल के प्रवक्ता सुनील संधु ने बताया कि इसका सारा श्रेय प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल को जाता है।
जिनके मार्ग दर्शन से स्कूल स्टाफ हर दिन कड़ी मेहनत करके स्कूल के शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को कड़ी मेहनत करवाते है। संधू ने कहा कि प्रिंसिपल के अथक प्रयासों से तलमेहड़ा स्कूल के शिक्षा क्षेत्र या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम या खेल कूदकर प्रतियोगिता हो। हमेशा जिला और राज्य स्तर पर अपनी छाप छोड़कर तलमेहड़ा स्कूल का नाम रोशन करते है।