Loading...

तस्कर को पकड़ने गई एसआईयू टीम के सदस्य पर हमला, मौके से फरार

PRIYANKA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के तहत आते भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसआईयू टीम के एक सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह हमला उस वक्त हुआ जब टीम तस्करी मामले में एक युवक को पकड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान चिट्टा तस्कर तो मौके से फरार हो गया लेकिन उसके कब्जे से 5.33 ग्राम चिट्टा टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को काफी दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि तलवाड़ा क्षेत्र में चिट्टा बेचने का काम चल रहा है। बीते कल टीम गांव भुंदल के पास गश्त पर थी, तो टीम का एक सदस्य मनीष सबसे आगे कुछ दूरी पर था। इस दौरान मनीष को एक युवक पर शक हुआ तो उसने उक्त युवक को तुरंत दबोच लिया।

इस दौरान उक्त युवक ने अपनी जेब से तेजधार वस्तु निकाली और मनीष पर 2 बार हमला कर दिया और भाग गया। मनीष की आवाज सुनकर टीम के अन्य सदस्य तुंरत मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा। इस दौरान टीम ने जब फेंकी गई वस्तु की जांच की तो उसमे से 5.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।