तहसील कल्याण अधिकारी को दिव्यांग जन अपना डाटा कराएं उपलब्ध…
HNN/ बिलासपुर
जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से दिव्यांग लोगों के कल्याण के लिए डाटा कोलेक्शन किया जा रहा है। ऐसे में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय घुमारवीं, सदर, झण्डुता एवं श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट की परिधि कार्यक्षेत्र में पडने वाले समस्त दिव्यांग जन अपने युडीआईडी कार्ड तथा मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की प्रति अपने अपने तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते है।
यह डाटा किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे के भीतर जमा करवाया जा सकता है। दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करवाने हेतु परिवार का कोई भी सदस्य उक्त प्रमाण पत्र जमा करवा सकता है इसके लिए दिव्यांग को साथ लाने की आवश्यकता नही है।