ताइवान में भूकंप से तबाही, कई इमारतें ढही, इतने लोगों की मौत…
ताइवान की राजधानी ताइपे बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके से दहल गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप से भीषण तबाही हुई है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई।
ताइवान में भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत की खबर है जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ भी सकता है।
ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है।