Loading...

तापमान गिरने से जमने लगे झील और नाले, सूरजताल झील जमी

Ankita • 5 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर लाहौल स्पीति में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ऐसे में जिला के झील और नाले भी जमने की कगार पर आ गए हैं। बात अगर सूरजताल झील की करें तो यहां का पानी लगातार गिरते तापमान के कारण जम चुका है। बता दे, नवंबर के अंत और दिसंबर में जिला की झीले जमना शुरू हो जाती है परंतु इस बार नवंबर माह की शुरुआत में ही झीलों का पानी जमना शुरू हो चुका है।

मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा दर्रा के साथ सटी सूरजताल झील जम गई है। हालांकि अभी यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल है और पर्यटक भी आवाजाही कर रहे हैं।