HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर लाहौल स्पीति में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में जिला के झील और नाले भी जमने की कगार पर आ गए हैं। बात अगर सूरजताल झील की करें तो यहां का पानी लगातार गिरते तापमान के कारण जम चुका है।
इसके साथ ही चंद्रताल झील भी अब जमने लगी है। बता दे, नवंबर के अंत और दिसंबर में जिला की झीले जमना शुरू हो जाती है परंतु इस बार नवंबर माह की शुरुआत में ही झीलों का पानी जमना शुरू हो चुका है। मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा दर्रा के साथ सटी सूरजताल झील जम गई है। इसके अलावा 16,000 फीट ऊंची चंद्रताल झील भी जमने लगी है।

