Loading...

तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, इस दिन तक बढ़ी न्यायिक हिरासत…

Ankita • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्ति होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी, जब केजरीवाल की न्यायिक हिरासत समाप्त होगी।

गौरतलब है कि आबकारी मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था। तब से वह हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।