तीन दिन बाद आज यात्रियों ने ली राहत की साँस
HNN / हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर यात्रियों को पिछले तीन दिन से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा, स्कूल, आईटीआई, कॉलेज के बच्चों को हुई। ऐसे में आज यात्रियों को पहले की तरह रूटीन में एचआरटीसी की सेवाएं मिली, जिसके चलते लोगो ने राहत की साँस ली।
रविवार की बात की जाये तो जिला में एचआरटीसी के करीब 70 रूटों पर बसें बंद रहीं। जबकि, वर्तमान में 160 के करीब रूटों पर निगम की बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में तीसरे दिन भी लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज तीन दिन बाद यात्रियों को राहत मिली। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि सोमवार से सभी रूटों पर पहले की तरह बसें भेजी गई है। अब से बसें रूटीन में चलेगी।