Loading...

तीन भाइयों के रिहायशी मकान में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख…

SAPNA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला में आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं तो कभी लोगों के घर भी आगजनी की चपेट में आने से राख के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। अब एक बार फिर जिला में भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस दो मंजिला मकान में तीन भाइयों का संयुक्त परिवार रहता था।

हालांकि आगजनी की इस घटना में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है परंतु पीड़ित परिवार का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका है जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। मामला बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत तुंग के गांव परवाड़ी का है। यहाँ तीन भाइयों ज्ञानचंद, मोहर सिंह व लालचंद पुत्र रेबी राम के 2 मंजिला रिहायशी मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

घर में आग लगती देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया परंतु तब तक पांच कमरे जलकर राख हो चुके थे जबकि तीन कमरों को जलने से बचा लिया गया।