लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तीन राज्यों में भाजपा और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार, किसके सिर पर सजेगा सीएम का ताज

PARUL | 4 दिसंबर 2023 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में चार के परिणाम आने के बाद अब सभी की निगाहें सीएम पद के संभावित दावेदारों पर टिक गई हैं। लेकिन कहीं भी सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था। अब भाजपा और कांग्रेस का जीत के बाद का अगला प्लान राज्यों के मुख्यमंत्री चुनना होगा।

इसके लिए चारों राज्यों में पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। यह केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्यों में जाकर विधायक दल की मीटिंग में शामिल होंगे और फिर वहीं सर्वसम्मति से विधायत दल का नेता चुने जाने के साथ सीएम का नाम फाइनल किया जाएगा।

चारों ही राज्यों में सीएम पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश में मौजूदा सीएम भले ही शिवराज सिंह चौहान हैं, लेकिन क्या वही अगले सीएम बनेंगे यह साफ नहीं है। राज्य का चुनाव भी बतौर सीएम फेस शिवराज सिंह चौहान नहीं लड़ा गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ठीक इसी तरह, राजस्थान का चुनाव जीतने के बाद वहां भी बीजेपी के लिए यही अगला टास्क है कि सीएम किसे बनाया जाए, जिससे सभी राजनीतिक समीकरण सधे रहें। वहीं छत्तीसगढ़ में भी रमन सिंह और उनके अलावा कई नाम हैं जो सीएम पद की दौड़ में हैं, लेकिन इनमें से किसी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा गया है।

तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यह चुनाव रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में लड़ा है और उन्हें ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री माना जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]