Loading...

तीन वाहनों की हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

By PARUL Published: 26 Jan 2024, 5:28 PM | Updated: 26 Jan 2024, 5:28 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के तहत आने वाले भोटा क्षेत्र में राधास्वामी चौक पर एक हादसा पेश आया है। जहां तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं बस तथा ट्रक को काफी क्षति पहुंची है। जबकि कार का भी एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब आठ बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि कार गलत दिशा से आ गई जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक एक निजी बस से जा टकराया। वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।

जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।