तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत, दो बसों समेत एक गाड़ी क्षतिग्रस्त
HNN/ हमीरपुर
हमीरपुर के पक्का भरो क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान यहां तीन वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 2 बसे भी शामिल है। वही तीनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोटें नहीं लगी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, हमीरपुर के पक्का भरो क्षेत्र में सोमवार सुबह मार्ग पर उस वक्त लंबा जाम लग गया जब तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान दो बसों से आगे चल रही कार द्वारा ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रही बस ने आगे वाली बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आगे वाली बस कार से जा टकराई।
हादसे में दोनों ही बसों को काफी नुक्सान पहुंचा है। वही हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।