तीन साल में दुष्कर्म के 1123 मामले दर्ज, परिचित ही दे रहे वारदातों को अंजाम
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की बेटियां अब सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में आए दिन कोई न कोई महिला, युवती यहां तक कि बच्चियां भी यौन शोषण का शिकार हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि परिचत ही दुष्कर्म की इन वारदातों को ज्यादा अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह हैरान कर देने वाले हैं।
पुलिस के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों यानी 2020, 2021 और 31 अक्तूबर 2022 तक दुष्कर्म के 1,123 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 545 परिचितों ने ही पीड़ितों के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर हुए दुष्कर्म के मामले दूसरे नंबर पर हैं। इनकी संख्या 305 है। वहीँ, महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए पुलिस विभाग ने महिला हेल्प डेस्क संख्या 1091 स्थापित की है।