लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तीर्थ स्थल रुद्रनाग में देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना ने किया शाही स्नान

PRIYANKA THAKUR | 23 नवंबर 2022 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

ढोल नगाड़ों की थाप पर तीर्थ स्थल रुद्रनाग में देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना ने शाही स्नान किया। हाड़ कंपा देने वाले ठंडे पानी में देवता के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

गौर रहे कि देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना लाव-लश्कर के साथ 17 नवंबर को देवालय से रूद्रनाग के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद देवता कसोल, बरशैणी होते हुए रूद्रनाग पहुंचे। देवता त्रिजुगी नारायण का जगथम ऋषि के साथ ही भव्य देवमिलन हुआ। जगह-जगह पर देवता का भव्य स्वागत भी हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रद्धालुओं ने देवता त्रिजुगी नारायण और माता मंडासना के दर्शन किए। देवताओं ने आठ साल के बाद देव परंपरा का निर्वहन किया। शाही स्नान के बाद देवता त्रिजुुगी नारायण और माता मंडासना अपने देवालय की ओर रवाना हो गए हैैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]