Loading...

तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे मोदी, एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

नरेंद्र दामोदर दास मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एनडीए बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार (4, जून) को घोषित हो गए हैं। एनडीए गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिली है।

बुधवार (5, जून) को एनडीए गठबंधन की बैठक हुई। बीजेपी समेत 16 दलों के नेताओं ने शिरकत की। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है।

इसे लेकर तैयारियों पर मंथन तेज हो गया है। नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है। 2-3 दिन में नामों को फाइनल कर लिया जाएगा।

बता दें जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बनेंगे।