HNN / ऊना
जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोईन गांव में हुए तुषार हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। हालांकि अभी तक नौ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं बीते कल डीजीपी संजय कुंडू भी जिला ऊना पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वस्त दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कांगड़ा और ऊना जिला की सीमा को लेकर पेश आने वाली दिक्कतो का भी जायजा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि तुषार की बीते दिनों दिन-दहाड़े कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने धीरे धीरे आरोपियों को पकड़ना शुरू किया और अब तक नौ आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group