Loading...

तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल, वन विभाग ने….

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में तेंदुआ देखा गया है। चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कमरे में कैद हुआ है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इस बाबत वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के लोगों ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

बता दे मामला सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी पोस्ट ऑफिस के नजदीक का है, यहां क्षेत्र की पार्षद रक्षा धीमान ने तेंदुए को बेखौफ घूमता हुआ देखा है। तेंदुए की दहशत से लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, ना ही किसी पालतू जानवर को अपना शिकार बनाया है।

उधर, वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने कहा कि तेंदुए की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में जल्द ही पिंजरा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगों को रात के समय घरों से अकेले बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।