HNN/ सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और बद्दी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू के मामले लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। आलम यह है कि डेंगू का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच गया है। नालागढ़ व बद्दी में अब तक 951 मामले डेंगू के सामने आ चुके है।
नालागढ़ और बद्दी में 26 और नए मामले सामने आये है। उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़ और बद्दी में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रों में फागिंग और दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group