तेज तूफान में झुग्गी पर गिरा पेड़, 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां तेज तूफान की वजह से एक पेड़ धराशाई हो गया। हादसे में झुग्गी के अंदर सो रही एक बच्ची की जान चली गई है। मृतका की पहचान 2 वर्षीय सपना पुत्री मुन्ना निवासी बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार लंबे समय से वार्ड नंबर पांच में रह रहा था। शुक्रवार रात्रि भी परिवार झुग्गी में सो रहा था। इस दौरान एक पेड़ झुग्गी पर गिर गया। हादसे में भीतर सो रही 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।