लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज बारिश की वजह से अब रिजर्व-डे पर खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

Ankita | 10 सितंबर 2023 at 9:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एशिया कप 2023 के सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन 24.1 ओवरों के बाद जब टीम इंडिया 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुकी थी तो बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बारिश के खतरे को देखते हुए पहले ही इस मुकाबले के लिए रिजर्व-डे रखने का फैसला किया था, ताकि मैच को रद्द नहीं किया जा सके. यदि यह मुकाबला 10 सितंबर को फिर को पूरा नहीं हो सका तो 11 सितंबर को खेल वहीं से शुरू किया जाएगा जहां पर मैच पिछले दिन रोका गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रीलंका के कोलंबो में पिछले काफी दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी देखने को मिला है। ऐसे में इस मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा था और इसी कारण फाइनल के अलावा एसीसी ने इस मुकाबले के लिए भी रिजर्व-डे रखने का फैसला किया। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

अब यह मैच रिजर्व डे में पहुंच चुका है। आज मैच पूरा नहीं हो सका। इस वजह से अब यह मैच सोमवार को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां आज बारिश की वजह से रोका गया था। यानी भारतीय पारी के 24.1 ओवर से मैच की शुरुआत होगी। सोमवार को 50-50 ओवर का ही मैच खेला जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]