तेज रफ्तारी व लापरवाही से व्यक्ति की गई जान, पुलिस ने धारा…

By PRIYANKA THAKUR Published: 26 Jan 2023, 10:14 AM | Updated: 26 Jan 2023, 10:16 AM 1 min read

HNN / सोलन

जिला सोलन के पुलिस चौकी चायल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोतीराम निवासी कंडाघाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोतीराम अपनी स्कूटी (HP-13-6521) पर सवार होकर चायल से अश्वनी खड्ड रोड़ पर जा रहा था।

इस दौरान जब वह गांव झाजा के समीप पहुँचा तो उसकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण पेश आया है। पुलिस ने धारा 279, 304-A भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।