तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है जहां सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। वही इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार से आती है और पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो जाती है। वही पीड़ित व्यक्ति का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।
व्यक्ति ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनगर संजौली में सोमवार को एक व्यक्ति सड़क किनारे पैदल ही चल रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर ही गिर गया और घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए पहुंचाया गया।