Loading...

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला घायल

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है।

मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना थाना देहरा के तहत ढलियारा का है, यहां एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार महिला जख्मी हुई है। महिला की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी बिक्रम निवासी नंगल डैम (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एक बाइक ज्वालाजी की तरफ से आ रही थी। इस दौरान ढलियारा के निकट बाइक को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला घायल हुई है। वहीं इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।