Loading...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत

PARUL • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक सवार दंपति कार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी घायल हुई है। मृतक की पहचान सुरिंद्र सिंह गांव बैहलू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरिंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर नंगल से अपने गांव बैहलू जा रहा था। इसी दौरान नंगल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक रेहड़ी से टकरा गई। हादसे में दोनों दंपति घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर सुरिंद्र सिंह को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई मदन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।