Loading...

तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, घायल

By PARUL Published: 23 Jan 2024, 10:43 AM | Updated: 23 Jan 2024, 10:47 AM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल सुंदर नगर के तहत आने वाले हराबाग में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करके महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। घायल की पहचान रोशनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दया देवी अपने उपचार के लिए पंजाब रोडवेज की बस से नंद रोशनी देवी के साथ पीजीआई जा रही थी। इस दौरान बस हराबाग के पास खाना खाने के लिए रुकी। जब रोशनी देवी सड़क पार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दया देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी भरत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।