Loading...

तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, मौत

PARUL • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सरकाघाट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां नेरचौक बाजार में एक कार की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी अपर बरोट सरकाघाट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेश कुमार नेरचौक के एक होटल में काम करता था।

इस दौरान बीती रात वह होटल का काम निपटाकर अपने कमरे की तरफ पैदल जा रहा था कि एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बल्ह की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दें मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक राकेश पुत्र नागणू राम निवासी मंदरटांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।