तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल
HNN/ ऊना
नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैम चौक के निकट तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वही गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाखड़ा निवासी हरपाल बाइक पर सवार होकर नंगल से मैहतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नंगल डैम चौक के निकट पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार नीचे सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी दानशवीर सिंह ने की है।