तेज रफ्तार टिप्पर ने राहगीर को मारी टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग में जैश घाटी के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मृतक अरविंद (50) कांगड़ा जिला का मूल निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही टिप्पर चालक रोहित (21) निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद जैश घाटी से छैला की तरफ पैदल आ रहा था। इस दौरान माउंटेन वैली होटल के पास एक टिप्पर (HP65A-2892) ने अरविंद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने वाला चालक टिप्पर सहित मौके से फरार हो गया।
घटना में राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक अरविंद के भतीजे अमित शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 279, 337, 304A और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।