लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार टेंपो ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के स्वारघाट में एक तेज रफ्तार टेंपो ने 3 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से एक व्यक्ति घायल हुआ है, वही बाकी गाड़ियों को नुक्सान पहुंचा है। पुलिस ने अन्य व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विपिन कुमार निवासी जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया कि वह अपने टेंपो को लेकर लुधियाना से मंडी जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह स्वारघाट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उसने उसके आगे चल रही दो छोटी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस टक्कर में कुलदीप सिंह निवासी पंजाब को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]