Loading...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला सोलन का है, यहां कालका-शिमला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लाल चन्द पुत्र वीर चन्द निवासी मुसलमाना सिहारड़ी, कसौली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल चन्द अपने बेटे से मिलने कुमारहट्टी गया था। बेटे से मिलने के बाद वह पैदल ही कमरे में वापिस आ रहा था। इस दौरान जब वह स्कूल कैंटीन के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक (PB11CL-8371) ने सड़क के किनारे पैदल चल रहे लाल चन्द को टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक के आगे का टायर लाल चन्द के शरीर के ऊपर से क्रॉस हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आईपीसी की धारा 279,304A के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।