Loading...

तेज रफ्तार ट्रक ने पर्यटकों की टैक्सी को मारी टक्कर, चार घायल

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के धुसाड़ा में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पर्यटकों की टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर ने रिशी, शमी व 16 वर्षीय रिधि को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक राम निवासी मोहाली, पंजाब चंडीगढ़ से सवारियां लेकर धर्मशाला घूमने जा रहा था। इसी दौरान जब टैक्सी धुसाड़ा पुल के पार पहुंची तो अंब की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में आकर टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी घूमकर सड़क किनारे बने लोहे के पैराफीट से टकरा गई। हादसे में टैक्सी में सवार सभी लोग घायल हो गए।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहीं पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला कर लिया है। टैक्सी ड्राइवर का आरोप है कि यह हादसा अज्ञात ट्रक चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही से हुआ है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।