तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 32 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत
HNN/ पांवटा साहिब
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है।
मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में तारूवाला के नजदीक का पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ छोटू निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद बिहार से काम के लिए यहां आया हुआ था। वह पांवटा में टाइल लगाने का काम करता था। अरविंद कहीं जा रहा था।
इस दौरान जैसे ही वह तारुवाला के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
बता दें अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। वहीं परिवार वालों के पास अब रोजी-रोटी का भी कोई साधन नहीं है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।