Loading...

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक….

PRIYANKA THAKUR • 18 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुर घाट में पेश आए सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हुआ है। युवक की पहचान रामचरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप (CH 01 TB-5645) रामपुर घाट की तरफ से आ रही थी।

इसी दौरान पिकअप ने सामने से आ रही बाइक ( HP18B-8475) को टक्कर मार दी। पीकॉक की टक्कर से बाइक चालक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं पिकअप चालक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। हादसे का कारण पिकअप चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।