लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान

Ankita | 3 जनवरी 2024 at 11:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर शांगरीबाग का है, यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी जान चली गई है।

मृतक की पहचान पदम सिंह (62) निवासी गांव बंदल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पदम सिंह शांगरीबाग में सड़क क्रॉस कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू की। खबर की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]