तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव बणी-डांगड़ा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की जान चली गई है।
मृतक महिला का पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी मट उमरा बणी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बाइक चालक सुरजीत कुमार निवासीं गांव बलदोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर के निकट ही पैदल जा रही थी कि इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी जख्मी महिला को तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।