लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक घायल

PARUL | 3 जून 2024 at 4:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं क्षेत्र के कुलारू के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया है। घायल की पहचान राम सिंह निवासी गांव निचली भटेड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम सिंह स्कूटी पर सवार होकर देलग से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जब कुलारू के पास पहुंचा तो घुमारवीं की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक ने गलत दिशा में आकर उसकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। घायल स्कूटी चालक का कहना कि बाइक चालक के लापरवाही से बाइक चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]