तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना मैहतपुर के तहत भटोली में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे में व्यक्ति की टांग फ्रेक्चर हो गई। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। घायल की पहचान स्तनजीव निवासी भटोली के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्तनजीव दूध बेचने के लिए साइकिल पर मैहतपुर गया। इस दौरान रात करीब आठ बजे वह लौटकर घर आ रहा था तो भटोली चौक के पास मुड़ने के लिए रुक गया।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार स्तनजीव घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।